फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Illegal sale of drugs should be strictly stopped

Shravasti News: सख्ती से रोकी जाए मादक पदार्थों की अवैध बिक्री

Tue, 30 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 30 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal sale of drugs should be strictly stopped
श्रावस्ती। सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की बढ़ती अवैध बिक्री पर रोक लगाने को जल्दी सघन अभियान चलेगा। जिला स्तरीय समिति की सोमवार को हुई बैठक में इसके लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी है। डीएम के निर्देश पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस टीम में एसएसबी, पुलिस सहित अन्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम नेहा प्रकाश ने सीमा क्षेत्र व आंतरिक क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर व अन्य माध्यम से नशीले पदार्थों की बढ़ती बिक्री पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम के लिए संयुक्त कार्रवाई की जरूरत जताई। उन्होंने बैठक में मौजूद एसएसबी के अफसरों को निर्देश दिया कि वह सीमा पार नेपाल से आने वाले चरस, भांग व अवैध शराब की आमद को हर संभव स्तर पर रोके।
विज्ञापन

उन्होंने सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले ग्रामीणों के बीच मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत भी जताई ताकि आम लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिया कि एसडीएम, सीओ व ड्रग निरीक्षक की गठित संयुक्त टीमें नियमित तौर पर मेडिकल स्टोर पर जांच पड़ताल कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को सख्ती से रोके।

कोतवाली भिनगा अन्तर्गत उल्लहवा वन क्षेत्र में कच्ची शराब की बढ़ती बिक्री की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने तत्काल धरपकड़ कार्रवाई को निर्देशित किया। बैठक में एडीएम डीपी सिंह, सीएमओ डा. एसपी तिवारी, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, डीएफओ डीएन सिंह, एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी संदीप कुमार जेटली, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed