फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Illegal gun factory caught, three arrested

Shravasti News: अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 11 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal gun factory caught, three arrested
श्रावस्ती। कांशीराम काॅलोनी इकौना में तमंचा बनाने की अवैध फैक्टरी पर छापा मारकर पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छह तमंचे, कारतूस व अन्य उपकरण जब्त किए हैं। ये आरोपी पहले से ही हिस्ट्रीशीटर हैं। इकौना के मध्य नगर मनोहरापुर में कांशीराम कॉलोनी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग देसी तमंचा बनाकर उसका व्यापार करते हैं। इकौना पुलिस ने सोमवार रात यहां छापा मारा। तीन लोग मौके से गिरफ्तार किए गए जिनकी पहचान मध्य नगर मनोहरापुर निवासी दिनेश यादव, उदईपुर निवासी रामदयाल विश्वकर्मा व खैरहनिया निवासी रिंकू विश्वकर्मा के रूप में हुई। मौके से छह तमंचे 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, एक खोखा कारतूस 12 बोर, दो आरी ब्लेड, ग्राइंडर मशीन, हैंड ब्लोअर समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी दिनेश यादव अपने घर पर अवैध तमंचे बनवाता था जिसकी वह बाद में बिक्री करता था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed