{"_id":"5e5aa3e28ebc3ef3c81455e9","slug":"illegal-clinics-seized-case-on-four-including-two-asha-srawasti-news-lko5113281132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध क्लीनिक सीज, दो आशा सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध क्लीनिक सीज, दो आशा सहित चार पर केस
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सीएचसी अधीक्षक इकौना ने सीएमओ के निर्देश पर बाईपास इकौना के कंजडवा मार्ग पर चल रहे एक अवैध क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान दो आशा व दो सहयोगी महिलाओं को गर्भवती का प्रसव कराते हुए पाया। टीम ने महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स के सहयोग से प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने दो आशा समेत चार के विरुद्ध इकौना थाने में मामला दर्ज कराया है।
इकौना बाईपास स्थित कंजडवा मार्ग पर सत्य वर्धन गोयल के मकान में आशा अनीता सिंह निवासी ग्राम पटना कोठार अपनी सहयोगी आशा भानुमती व बेबी के साथ अवैध क्लीनिक का संचालन कर रही थी। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से की थी। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्र ने डा.ॅ अनिल त्रिपाठी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल हन्नान, महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स के साथ क्लीनिक पर छापा मारा।
इस दौरान टीम ने आशाओं व दो अन्य महिलाओं को बहराइच के ग्राम चंद्रावां निवासिनी महिला का प्रसव कराते पाया। जांच के दौरान टीम को क्लीनिक में दवाएं व सिरिंज गत्ते में रखी मिलीं। इस पर टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
वहीं प्रसव पीड़िता को महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स के साथ सीएचसी भिजवाया। अधीक्षक ने आशा अनीता सिंह निवासी पटना कोठार, आशा भानुमती निवासी बसभरिया पुरैना, बेबी निवासी मोहल्ला बेचू बाबा कस्बा इकौना तथा अनीता देवी निवासी बहराइच के थाना विशेश्वरगंज के ग्राम पैंडा के विरुद्ध इकौना थाने में मामला दर्ज कराया है।