श्रावस्ती। महिलाओं को उनके अधिकार बताने के लिए मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को गोष्ठी हुई। जगतजीत इंटर कालेज में हुई गोष्ठी में बेटियों को उनके कई अधिकार व सुरक्षा के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108, पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 के बारे में जानकारी दी।
महिलाओं को उनका अधिकार बताने व सुरक्षा का उपाय सुझाने के लिए पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान कालेज में हुई गोष्ठी प्रधानाचार्य डा. भूदेश्वर पांडे समेत कई की मौजूदगी में हुई। मुख्य अतिथि एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि यदि छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या होती है, कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता पाई जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। इस दौरान सीओ भिनगा हौसला प्रसाद, सीओ इकौना एमपी शर्मा, महिला थाना प्रभारी केके यादव ने भी छात्राओं को कई जानकारी दी। सिरसिया के तपसी इंटर कालेज सेमरहना में थाना प्रभारी राम समुझ प्रभाकर ने भी छात्राओं को सुरक्षा व अधिकार की जानकारी दी। जनता इंटर कालेज पटना खरगौरा में सेवायोजन अधिकारी ने छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग की।