{"_id":"6176ea586bfb9622f165b2b3","slug":"i-will-make-efforts-for-all-round-development-of-the-district-srawasti-news-lko6017030195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के चहुंमुखी विकास के लिए करूंगी प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के चहुंमुखी विकास के लिए करूंगी प्रयास
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवागंतुक जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने सोमवार को कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। वह 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और जिले की 34वीं डीएम हैं। डीएम ने बताया कि इससे पूर्व वे विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक, प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को, विशेष सचिव संस्थागत वित्त, मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गोरखपुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ललितपुर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गाजीपुर में तैनात रही हैं। प्रशिक्षण अवधि में जनपद रामपुर में भी तैनात रह चुकी हैं।
जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत बताया कि जिले के चहुंमुखी विकास के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे। सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग कर विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी गरीब, असहाय एवं मजलूम व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाए, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
डीएम के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, तहसीलदार जमुनहा नरायण सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश कुमार, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, अपर कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव सहित कलेक्ट्रेट एवं सूचना परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।