{"_id":"6a889310ac117865990ce5f6","slug":"husband-and-in-laws-arrested-for-dowry-death-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122574-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर गिरफ्तार
Fri, 21 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के गिरफ्त हत्यारोपी।
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के मोहल्ला कोट रियासत निवासी नूरजहां (22) की बृहस्पतिवार को हुई संदिग्ध मौत प्रकरण में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता अब्दुल रहमान ने पति, सास-ससुर सहित पांच लोगों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने व शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सिद्धार्थनगर जिले के विस्कोहर निवासी अब्दुल रहमान ने बृहस्पतिवार को कोतवाली भिनगा में तहरीर देकर बताया कि नूरजहां के निकाह के बाद से ही पति जीशान, ससुर पप्पू व सास सलीमुननिशा सहित अन्य ससुरालीजन दहेज में चारपहिया वाहन मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को नूरजहां की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति जीशान, ससुर पप्पू, सास शलीमुनिंशा सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।