फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Holi Milan celebration postponed after altercation with police

Shravasti News: पुलिस से कहासुनी के बाद होली मिलन समारोह स्थगित

Sat, 15 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 15 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Holi Milan celebration postponed after altercation with police
श्रावस्ती। भिनगा नगर स्थित राजर्षि ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में पुलिस से कहासुनी के बाद होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया। होलिकोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजर्षि ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में होलिकोत्सव समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसके लिए नगर के कई लोग एकत्रित हुए थे। कस्बा प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचकर पूछताछ करने लगे। इस पर समिति के पदाधिकारियों व पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। इसके विरोध में होलिकोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने निंदा प्रस्ताव पारित कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक होली मिलन समारोह नहीं मनाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्र, महामंत्री देवेश मिश्रा, विहिप जिलाध्यक्ष आशीष आर्य, पुत्तन वाल्मीकि, रामरूप गुप्ता, महेश कुमार तिवारी, मनोहर लाल, शोभाराम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed