{"_id":"602958408ebc3ee915264d87","slug":"hiv-infection-is-not-caused-by-getting-up-sitting-and-eating-srawasti-news-lko564795780","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ उठने, बैठने व खाने से नहीं होता एचआईवी संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ उठने, बैठने व खाने से नहीं होता एचआईवी संक्रमण
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते जिला क्षय रोग अधिकारी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला क्षयरोग केंद्र पर शनिवार को एचआईवी एवं सिफिलिस का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को इससे संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। बाद में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा स्थित जिला क्षयरोग केंद्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव के दिशा-निर्देश में शनिवार को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया गया। यह प्रशिक्षण जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को एचआईवी एवं सिफिलिस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. वर्मा ने बताया कि एचआईवी संक्रमण साथ उठने, बैठने और खाने से नहीं होता है। यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने, पीड़ित को लगाए गए सीरिंज का दूसरे में प्रयोग करने से व गर्भवती मां से उसके बच्चे में आसानी से फैलता है।
प्रशिक्षण में एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके बच्चे को संक्रमण न हो इस बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सिफिलिस के बारे में भी बताया गया। इस दौरान आईसीटीसी भिनगा की काउंसलर ने मौजूद कर्मियों को संबोधित किया। एलटी द्वारा एचआईवी एवं सिफिलिस की किट के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एसटीआई परामर्शदाता जितेंद्र मिश्र ने एसटीआई से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी दी। जिला कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार मिश्र ने एड्स और टीबी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रशिक्षण संपन्न होने पर जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अहाना, फाजिल अहमद व रवि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।