{"_id":"5ef8c58d8ebc3e42e72b359e","slug":"high-school-pass-women-will-become-bc-sakhi-in-villages-srawasti-news-lko5281857154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में हाईस्कूल पास महिलाएं बनेंगी बीसी सखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में हाईस्कूल पास महिलाएं बनेंगी बीसी सखी
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गरीब परिवारों की 10वीं पास महिलाओं को आजीविका मिशन की ओर से बीसी (बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट) सखी के रूप में तैनात किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। सखी की नियुक्ति में समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक एक बीसी सखी की तैनाती की जाएगी।
इस बारे में आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों की 10वीं पास महिला सदस्य को बीसी (बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट) सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। बीसी सखी की नियुक्ति में समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके लिए सभी लोग आवेदन कर सकते है। एक ग्राम पंचायत में एक बीसी सखी नियुक्त की जाएगी। इसके लिए आवेदन केवल एप के माध्यम से किया जा सकता है। एक मोबाइल से केवल एक आवेदन किया जा सकता है। सबसे पहले आवेदक को एप डाऊनलोड करने के लिए यूपी बीसी सखी टाइप करना होगा।
विज्ञापन
एप डाउनलोड होने के बाद उसे मोबाइल नंबर टाइप करना होगा, जिस पर उसे ओटीपी मिलेगा। आवेदन के लिए आवेदक का आधार कार्ड व फोटो अनिवार्य है। ओटीपी के बाद आवेदन पूर्ण करें। किसी प्रकार की असुविधा के लिए जिला मिशन प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9651597216 पर या कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। चयनित बीसी सखी को छह माह तक 4000 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं 75000 रुपये लोन के रूप में कार्यालय संचालन के लिए दिया जाएगा।