फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hearing problems of women and get them resolved

महिलाओं की समस्याएं सुनकर कराएं निपटारा

Thu, 20 Feb 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hearing problems of women and get them resolved
पीड़ितों की फरियाद सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य( - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए मौजूद अधिकारियों को उनका निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही दोबारा शिकायत आने पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने जन सुनवाई के दौरान कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए संबंधित अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह महिलाओं व बालिकाओं की सभी शिकायतों को गंभीरता से लें। इसके साथ ही उस पर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सुलभ न्याय दिलाएं। जिससे समस्याओं से ग्रसित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

बालिकाओं व महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इस पर आयोग की सदस्य ने महिला थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मल्हीपुर गनेशपुर निवासी सुनीता पत्नी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि उसका पति उसको मारता पीटता है। इस पर थानाध्यक्ष मल्हीपुर को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाएं एवं बालिकाएं घर की लक्ष्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह बिना भेदभाव बहन बेटी को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराएं। इसके साथ ही उनका सुरक्षा कवच भी बने ताकि सभी बहन बेटियों का मान सम्मान धूमिल न होने पाए। उन्होंने 1090, 181 के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, जिला प्रोबेशन अधिकारी चमन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान अजीत उपाध्याय, हरगेंद्र वर्मा सहित संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed