फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hearing and resolving women's problems

महिलाओं की समस्याओं को सुनकर कराएं निपटारा

Thu, 03 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hearing and resolving women's problems
कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण करती राज्य महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य गुरुवार को श्रावस्ती पहुंची। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को बालिकाओं व महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निराकरण करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इकौना पहुंच कर छात्राओं को दी जा रही शिक्षा व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से कहा कि बालिकाओं व महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से न लेने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी। जनसुनवाई के दौरान भिनगा के मटखनवा निवासी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि उसका विवाह 06 मई 2018 को बहराइच के कोरियनपुरवा कॉलोनी निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ बुद्धिसागर सिंह से हुआ था।
विज्ञापन

विवाह के कुछ दिन बाद से उसको मारा पीटा व प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके जेठ मुकेश सिंह, मोनू सिंह, पति, देवर चंदन सिंह दहेज के लिए उसे मारते पीटते हैं। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष को संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रसाद पुरवा निवासी राधिका देवी, घोलिया ओरीपुरवा निवासी अमीतुन निशा, मल्हीपुरकला निवासी सकीना व मध्यनगर मनोहरपुर की निवासी नीलम देवी सहित अन्य महिलाओं ने भी अपनी समस्या सुनाई। इसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इकौना का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने देखा कि दाल में पानी की मात्रा अधिक है। इस पर बीएसए को सुधार करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पंजिका, आगंतुक पंजिका, अभिभावक पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही कक्षाओं में जाकर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गिलौला का भी निरीक्षण किया। जहां मिली खामियों को दूर करने, छात्राओं को बेहतर शिक्षा व व्यवस्था देने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर जिला प्रोवेशन अधिकारी आरपी चौधरी, महिला थानाध्यक्ष सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed