{"_id":"602173b28ebc3e27ef027b17","slug":"health-wellness-center-will-provide-relief-to-the-needy-srawasti-news-lko563810289","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को राहत देगा हेल्थ वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को राहत देगा हेल्थ वेलनेस सेंटर
विज्ञापन
गिलौला में शुरू हुआ हेल्थ वेलनेस सेंटर।
- फोटो : SRAWASTI
गिलौला (श्रावस्ती)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत गिलौला कस्बा स्थित पुराने अस्पताल परिसर में हेल्थ वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ सोमवार को स्थानीय समाजसेवी प्रकाश चंद ने फीता काट कर इसका शुभारंभ किया। यह जरूरतमंदों को राहत देगा।
केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिल्पा गुप्ता की तैनाती की गई है। जो केंद्र पर आने वाले मरीजों विशेषकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उचित सलाह देंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है।
इस केंद्र में डायबिटीज जैसी बीमारियों के साथ ही नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य सुविधा और गैर संक्रामक रोगों के प्रबंधन की सुविधा, आंख, नाक, कान व गले से संबंधित बीमारियों का इलाज किया जाएगा।