फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Health team reached village to search for corona victim suspect

कोरोना पीड़ित संदिग्ध की तलाश में गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम

Sat, 14 Mar 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Health team reached village to search for corona victim suspect
सिरसिया (श्रावस्ती)। नोएडा में रहकर मजदूरी कर रहे जनपद निवासी युवक को सर्दी जुकाम व बुखार होने पर चिकित्सकों ने कोरोना वायरस की जांच कराने की बात कही। इस पर युवक जांच कराने के बजाए गांव चला आया। यहां पर ग्रामीणों की सलाह के बाद वह सीएचसी सिरसिया पहुंचा तो फिर से चिकित्सकों ने भी जांच की बात कही। इस पर युवक एक बार फिर अस्पताल से लापता हो गया। इसकी सूचना के बाद शनिवार को एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव पहुंची। घर में युवक के नहीं मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने लोगों को कोरोना के लक्षण व उससे बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जहां उसे सर्दी जुकाम व बुखार की शिकायत हुई थी। इस पर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल जाने पर वहां के चिकित्सक ने उसे कोरोना वायरस की जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा था। जहां से युवक अपने घर दौराबोझी लौट आया। इसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों ने उसे सलाह देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया इलाज कराने के लिए भेजा था। यहां पर भी चिकित्सकों ने उससे कोरोना की जांच कराने को कहा तो युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

इसकी सूचना के बाद शनिवार को एसीएमओ डॉ. उदयनाथ के नेतृत्व में गांव पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसके मिश्रा ने ग्रामीणों सहित परिवारीजनों से कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही लक्षण व बचाव के उपाय बताए। इस बारे में एसीएमओ डॉ. उदयनाथ ने बताया कि बिना जांच रिपोर्ट बीमारी के बारे में कुछ भी कहना गलत है। युवक से फोन पर बात हुई है। वह बहराइच इलाज कराने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के बताने के अनुसार युवक में कोरोना जैसा लक्षण नहीं है। यदि वहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई तो उसके परिवारीजनों का भी ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में इसकी जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed