फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   health camp

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

Sun, 23 Feb 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
health camp
श्रावस्ती। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आरोग्य मेले को सुपोषण दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की जांच कर उनके अभिभावकों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने किया। आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना, संक्रामक रोगों और चिकित्सा सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने संक्रामक रोगों के नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की स्थिति के संबंध में अवगत करवाया। मेले में करीब 150 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर डॉ. शाहीन बानो, आशा गीता सोनी, शशि मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा में भी मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 30 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं व बच्चों को लाकर उनकी जांच कराई। मेले में 26 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 20 कुपोषित, छह अतिकुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए। वहीं 15 गर्भवती का टीकाकरण, 26 मरीजों की मधुमेह जांच की गई। इसमें सात मरीज मधुमेह के चिह्नित किए गए। मेले में 179 मरीजों का पंजीकरण किया गया।

इसमें से 82 महिला, 58 पुरुष व 39 बच्चों को निशुल्क दवा वितरित की गई। इस मौके पर डॉ. रवींद्र सोनकर, डॉ. सुमन बाबू थारु, चंद्र प्रकाश यादव, सुषमा मिश्रा, कुमकुम वर्मा, रिचा शर्मा, मधु देवी, कस्तूरी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुतुल, नीता, सुषमा जायसवाल, साधना सिंह, आशा देवी, अकबरी, मंजू यादव सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed