फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Half the population will win from Corona, women's special centers will start from today

कोरोना से जीतेगी आधी आबादी, आज से शुरू होंगे महिला स्पेशल केंद्र

Sun, 06 Jun 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Half the population will win from Corona, women's special centers will start from today
श्रावस्ती। आधी आबादी को कोविड 19 से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले में महिलाओं ने लिए दो विशेष बूथ बनाकर टीकाकरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कवायदों को अमलीजामा पहना दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला स्पेशल बूथों का गठन किया गया है। जिले में यह बूथ संयुक्त जिला चिकित्सालय व इकौना कस्बे के इस्लामिया फुरकान प्राइमरी स्कूल में बनाया जा रहा है। इन बूथों पर सिर्फ महिलाओं को ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा। यहां पर कार्यरत पूरा स्टाफ महिला ही होंगी। इन दोनों बूथों पर सोमवार सात जून से टीकाकरण का काम भी शुरू हो जाएगा। इन केंद्रों पर 18 से 44 साल आयु वर्ग की महिलाओं के साथ ही 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर युवाओं का हो रहा टीकाकरण
18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जिले में दस टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से जिला मुख्यालय पर तीन विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। विभिन्न अदालतों में कार्यरत 18 से 44 आयु वर्ग के न्यायाधीशों, न्यायालयों के कर्मियों व अधिवक्ताओं के लिए भिनगा तहसील परिसर में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शिक्षक शिक्षिकाओं सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पंचायत कार्यालय में विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर संबंधित लोग अपना पंजीकरण कराकर कोरोना से बचाव का टीका लगवा सकते हैं। इसके साथ ही सीएचसी भिनगा, प्राथमिक विद्यालय भिनगा प्रथम तथा सीएचसी गिलौला, इकौना, मल्हीपुर और सिरसिया पर बनाए गए विशेष टीकाकरण केंद्रों पर भी 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

अभिभावकों के लिए दो स्पेशल केंद्र
जिले में दो अभिभावक स्पेशल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का गठन किया गया है। यह केंद्र भिनगा तहसील परिसर और इकौना के सत्या द आर्यन स्कूल में बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर वह अभिभावक अपना टीकाकरण करा सकते हैं, जिनके बच्चों की उम्र 12 साल से कम और उनकी उम्र 18 से 44 साल के मध्य है। इसके लिए इन अभिभावकों को कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके अलावा अभिभावकों को टीकाकरण के समय अपने साथ बच्चे की उम्र का कोई प्रमाण पत्र आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा अन्य कोई प्रमाण पत्र लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed