{"_id":"61042be18ebc3e58652fc22d","slug":"guru-vandana-program-held-at-brc-bhawan-srawasti-news-lko5891857178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी भवन में हुआ गुरुवंदन कायक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी भवन में हुआ गुरुवंदन कायक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र गिलौला में गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी गिलौला राजीव कुमार ओझा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नौनिहाल देश के भविष्य हैं।
जिनका निर्माण करने का दायित्व शिक्षकों का है। शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कुम्हार की तरह बच्चों को संवारने का कार्य करे। जिसमें देश व राष्ट्र का विकास निहित है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पूनम सिंह, पल्लवी, पूनम पाठक, रेनू देवी, इन्दु श्री यादव, योगिता शर्मा, शैवा सिद्दिक़ी, ओंकार नाथ शुक्ल, विक्रम कुमार, अमर सिंह, सचिन शर्मा शामिल रहे। इस मौके पर रश्मि सिंह, मीनू मौर्या, जितेंद्र द्विवेदी, प्रकाश चन्द्र सहित काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। (संवाद)