फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Governor worships mother Janaki and Luv-Kush in Sitadwar temple

राज्यपाल ने सीताद्वार मंदिर में की मां जानकी व लव-कुश की पूजा

Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Governor worships mother Janaki and Luv-Kush in Sitadwar temple
श्रावस्ती में राज्यपाल ने दूसरे दिन सीताद्वार मंदिर का दर्शन किया। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। दो दिवसीय भ्रमण पर श्रावस्ती आई राज्यपाल शुक्रवार को बहराइच के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व उन्होंने इकौना के सीताद्वार स्थित मां जानकी मंदिर पहुंच कर माथा टेका। जहां उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से श्रावस्ती काफी महत्वपूर्ण है। इस पर डीएम ने उन्हें पर्यटन क्षेत्र के विकास के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

श्रावस्ती भ्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लव कुश की जन्म स्थली सीताद्वार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सीताद्वार मंदिर में जाकर माता जानकी व लव तथा कुश की आरती व पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सीताद्वार झील का भी भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी यशु रुस्तगी से सीताद्वार झील तथा मंदिर की महत्ता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि श्रावस्ती में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन की दृष्टि से यह जिला काफी महत्वपूर्ण है। इस पर जिलाधिकारी ने राज्यपाल को बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत बौद्ध सर्किट के अंतर्गत 51 करोड़ 22 लाख 68 हजार 560 रुपये की लागत से पर्यटन क्षेत्रों का विकास कराया जा रहा है। इससे निश्चित ही यह जिला पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, सीडीओ अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद व तारकेश्वर पांडे, थाना प्रभारी इकौना मनोज पांडे सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed