{"_id":"6298f67d7541db3cbd4cabcb","slug":"government-district-library-will-be-hi-tech-srawasti-news-lko6334461152","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय जिला पुस्तकालय हाईटेक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय जिला पुस्तकालय हाईटेक होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के सामने स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय हाईटेक होगा। इसके संचालन के लिए डीएम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में बैठक की। उन्होंने पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले में पुस्तकालय की स्थापना तो हो गई लेकिन सभी व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण इसका संचालन ढंग से नहीं हो पा रहा है। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को भी कठिनाई हो रही है। छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए जिले के चहुंमुखी विकास के लिए इसे अमली जामा पहनाने में निरंतर प्रयास जारी है।
उन्होंने विभिन्न विभागों के सहयोग से इस पुस्तकालय को हाइटेक बनाने की बात कही। पुस्तकालय में कम्प्यूटर की व्यवस्था करने, इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने, छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए सिटिंग व्यवस्था एवं वरिष्ठ जनों के लिए भी पुस्तकालय में ज्ञान वर्धक पुस्तकों की व्यवस्था कराने को कहा। इसके साथ ही यहां पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था कराने एवं पुस्तकालय की नियमित सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के संचालन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। यहां मौजूद पुस्तकों को सूचीबद्ध करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित व ज्ञानवर्धक पुस्तकों की व्यवस्था के लिए भी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। वहीं पुस्तकालय के संचालन का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के साथ ही उन्होंने पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें दान स्वरूप प्रदान करने के लिए जिलेवासियों से अपील भी की ताकि पुस्तकालय आने वाले छात्र-छात्रा अध्ययन कर अपना भविष्य संवार सके।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उपजिलाधिकारी आशुतोष, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा यदुनाथ, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ एवं अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज मौजूद रहे।