फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Gorakhpur tops in men's category and Bahraich tops in women's section

पुरुष वर्ग में गोरखपुर तो महिला वर्ग में बहराइच अव्वल

Thu, 25 Aug 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur tops in men's category and Bahraich tops in women's section
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे 70वें अंतर्जनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस फुटबॉल टूर्नामेंट का बीते दिन समापन हो गया। महिला वर्ग में जहां बहराइच की टीम विजेता रही तो वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल मैच गोरखपुर की टीम ने जीता। मुख्य अतिथि डीआईजी देवीपाटन मंडल ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

भिनगा स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित 70वें अंतर्जनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस फुटबॉल (पुरुष/महिला) टूर्नामेंट का बीते दिन समापन हो गया। टूर्नामेंट की मेजबानी श्रावस्ती पुलिस ने की। फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में गोरखपुर व बस्ती के बीच हुआ। गोरखपुर की टीम 1-0 से विजयी रही जबकि बस्ती की उपविजेता तथा श्रावस्ती की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला बहराइच व बस्ती के मध्य हुआ। इसमें बहराइच की टीम विजयी रही जबकि बस्ती दूसरे व कुशीनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। टूर्नामेंट में गोरखपुर जोन के जिलों से पुरुष वर्ग की 10 टीमें तथा महिला वर्ग की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया था। इनमें गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती की टीम शामिल रहीं। महिला वर्ग में गोंडा की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा उपेंद्र अग्रवाल ने सभी विजेता टीमों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे, सीओ इकौना महेंद्र पाल शर्मा, आरआई विनोद कुमार सिंह सहित विभिन्न जिलों से आए फुटबॉल कोच, रेफरी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed