फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Goods vehicles will remain restricted on the Buddhist Circuit until 6 PM.

Shravasti News: बौद्ध परिपथ पर शाम छह बजे तक मालवाहक वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Tue, 21 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 21 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Goods vehicles will remain restricted on the Buddhist Circuit until 6 PM.
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीताद्वार मंदिर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन के तहत दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बौद्ध परिपथ पर भारी व मालवाहक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि बौद्ध परिपथ श्रावस्ती-बलरामपुर होते हुए बस्ती जाने वाले मालवाहक वाहनों को बहराइच के दुन्नक्का तिराहा से मोड़ा जाएगा। इन वाहनों को पयागपुर-गोंडा-अयोध्या मार्ग से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। गोरखपुर-बस्ती से बलरामपुर होकर बहराइच जाने वाले वाहन बस्ती-अयोध्या-गोंडा होते हुए बहराइच मार्ग का उपयोग करेंगे। बढ़नी-तुलसीपुर व बलरामपुर होते हुए बहराइच जाने वाले वाहनों को बलरामपुर से गोंडा–बहराइच मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोंडा की ओर से वीरपुर एवं गिलौला मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को भी श्रावस्ती सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबंधित अवधि में केवल अधिकृत वाहन ही सभा स्थल तक पहुंचें। बहराइच सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी दुनक्का और नानपारा बाईपास से आगे मालवाहक वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटेहना मार्ग से मोड़ा जाएगा ट्रैफिक
बहराइच से गिलौला होकर बलरामपुर जाने वाले वाहनों को गिलौला के खुटेहना मार्ग से मोड़ा जाएगा। यह वाहन पयागपुर-गोंडा मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। मोहनीपुर पहुंचने वाले वाहनों को भी पयागपुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। थाना इटियाथोक, गोंडा में तैनात पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि इटियाथोक बाजार स्थित श्रावस्ती डायवर्जन प्वाइंट से केवल अधिकृत वाहन ही आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed