फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Girl students spoke about the importance of Hindi

छात्राओं ने हिंदी की महत्ता का किया बखान

Mon, 11 Jan 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Girl students spoke about the importance of Hindi
विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में सोमवार को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान यहां छात्राओं के बीच पोस्टर व वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें छात्राओं ने अपने-अपने माध्यम से हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने कहा कि विश्व भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2006 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस दो अलग तिथियां और दिवस हैं। देश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था। इसलिए तब से इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

भारत में हिंदी भाषा का इतिहास इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के इंडो-आर्यन शाखा से संबंधित है। पूरे विश्व को हिंदी भाषा के जरिए एक सूत्र में बांधने के लिए प्रति वर्ष विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। सबसे पहले वर्ष 1975 में 10 जनवरी के दिन पहली बार विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यह आयोजन दुनिया भर में हिंदी को अलग पहचान दिलाने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिक्षिका कल्पना पाठक ने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं को सुशोभित करती है। हिंदी को विश्व की प्राचीन समृद्ध और सरल भाषा होने का गौरव भी प्राप्त है। इस दौरान छात्राओं में पोस्टर व वाद विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें छात्राओं ने अपने-अपने माध्यम से हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, शशि भूषण शुक्ला, महेश पाल, संतोष यादव, तेज कुमार वर्मा, रामचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed