{"_id":"695969660322d8164c091e67","slug":"girl-murdered-with-sharp-weapon-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116986-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धारदार हथियार से युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धारदार हथियार से युवती की हत्या
Sun, 04 Jan 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती।
सिरसिया क्षेत्र के शाहपुर बरगदवा में शुक्रवार देर रात युवती की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमरे में ही सो रही मां को घटना की जानकारी नहीं हुई। देर रात खून से लथपथ शव देखकर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। सिरसिया पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
पुलिस के अनुसार बरगदवा निवासी पंचूराम की इकलौती बेटी सुनीता देवी (18) शुक्रवार रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। मां कलावती भी पास में ही दूसरी चारपाई पर सोई थीं। देर रात कलावती की आंख खुली, तो सुनीता खून से लथपथ मिली। यह देख वह चीख पड़ीं। पिता मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में ग्रामीण भी जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव के साथ खून से सने बिस्तर को भी कब्जे में ले लिया।
-- -- -- -- -- -- --
परिजनों ने साधी चुप्पी
सुनीता का शव घर में ही मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन परिजनों ने चुप्पी साध ली है। मामले में न मां बोल रही हैं और न ही पिता। मां के पास दूसरी चारपाई पर हत्या को लेकर ग्रामीण भी इसे संदिग्ध बता रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
ये सवाल जो हत्या को संदिग्ध बना रहे
-सुनीता की धारदार हथियार से हत्या हुई, लेकिन चीख किसी ने नहीं सुनी?
-गला रेतना किसी एक व्यक्ति के लिए संभव नहीं। इसके बाद भी पास में सो रही मां को जानकारी नहीं हुई?
-बरामदे में सोए पिता को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी?
-देर रात आखिर घर में कौन आया?
-किसने सुनीता की गला रेतकर हत्या की ?
-आखिर मामले में क्यों चुप हैं परिजन?
-- -- -- -- -- -- --
विशेषज्ञ की राय -डॉ. संदीपन के अनुसार सुनीता की मुख्य रक्त नलिका (कैरोटिड धमनी) कटी होगी। इससे हृदय से मस्तिष्क तक ऑक्सीजन युक्त खून का प्रवाह रुका होगा और फिर उसने दम तोड़ दिया होगा। इस प्रकार की चोट तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में हमेशा घातक होती है
-- -- -- -- -- -- --
पोस्टमार्टम रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार सुनीता के गर्दन पर चाकू से वार किया गया है, जिससे दाईं व बाईं कैरोटिड धमनी क्षतिग्रस्त हुई है। इससे तेजी से खून बहा और उसने दम तोड़ दिया। पहले मुंह को दबाकर फिर गर्दन पर वार की आशंका है।
-- -- -- -- -- -- --
फॉरेंसिक जांच
-शरीर पर कुछ निशान हैं, जो संघर्ष की तरफ इशारा कर रहे हैं।
-किसी प्रकार के जहर या नशीले पदार्थ के सेवन की जानकारी नहीं मिली है।
-टीम जब मौके पर पहुंची तो सुनीता का शरीर ठंडा पड़ चुका था।
-परिजनों के अनुसार बताए गए मृत्यु के अनुमानित समय मेल नहीं खा रहा।
-- -- -- -- -- -- --
पुलिस जांच के अहम बिंदु
1-संदिग्ध की पहचान : क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जिसके पास सुनीता को नुकसान पहुंचाने का मकसद है?
2-सुनीता का व्यवहार : क्या सुनीता हाल ही में किसी असामान्य व्यवहार या चिंता में थी? क्या उसने किसी से कुछ विशेष कहा था?
3-परिस्थिति : हत्या के समय कमरे में मौजूद मां, बरामदे में सोए पिता और पास के कमरे में मौजूद चाचा-चाची हत्या से अनजान कैसे रहे?
-- -- -- -- -- -- --
मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक : एसपी
मौके पर पहुंचे एसपी राहुल भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुनीता के गले पर धारदार वस्तु से हमले की आशंका है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। मामला पारिवारिक लग रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।