फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Gift of Rs 4.77 crore to 466 groups

Shravasti News: 466 समूहों को 4.77 करोड़ का उपहार

Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gift of Rs 4.77 crore to 466 groups
लाभार्थी को आवास की चाभी प्रदान करते डिप्टी सीएम।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। वीर बाल दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भंगहा स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक निवास पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ शब्द कीर्तन में भाग लिया और गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद वह ग्राम चौपाल व स्वयं सहायता समूह के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने फीता काटकर ग्राम चौपाल व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और उत्पादों की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने आवास योजना ग्रामीण के पांच लाभार्थियों को आवास की चाभी, पांच लाभार्थियों को आवास स्वीकृतिपत्र व स्वयं सहायता समूह के 466 समूहों को चार करोड़ 77 लाख रुपये के चेक भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांव की समस्या का गांव में समाधान कराना देश व प्रदेश सरकार की नीति है। दोनों सरकारों का उद्देश्य है कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव बनाए जाएं।

कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जब गांव की महिलाएं सशक्त होंगी, तभी प्रदेश और देश सशक्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। देश एवं प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर समूह से जुड़ी महिला लखपति दीदी बने।

प्रधानमंत्री ने जीरामजी योजना के माध्यम से गांव के गरीब और मजदूर भाइयों-बहनों को एक नई शक्ति प्रदान की है। अब तक हम मनरेगा की बात करते थे, लेकिन अब हम विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन की ओर बढ़ रहे हैं।


उन्होंने आगे कहा कि पुराने कानून में केवल 100 दिनों के काम की सीमा थी, जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। इस दौरान प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, एसपी राहुल भाटी, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम आशीष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed