फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Get unfinished work done in a quality manner

गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराएं अधूरे कार्य

Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Get unfinished work done in a quality manner
कंपोजिट विद्यालय खरगौरा बस्ती व सीताद्वार झील का निरीक्षण करते राजस्व राज्य मंत्री साथ में डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि शुक्रवार को श्रावस्ती पहुंचे। जिनके द्वारा श्रावस्ती एयरपोर्ट सहित इकौना के सीताद्वार मंदिर, कंपोजिट विद्यालय खरगौरा बस्ती व गौशाला तथा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सिरसिया के भरथा कला पहुंचे राज्यमंत्री ने गेहूं खरीद कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि शुक्रवार को श्रावस्ती पहुंचे। जिनका कटरा स्थित निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने स्वागत किया। जहां उन्होंने गार्ड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने श्रावस्ती एयरपोर्ट का निरीक्षण कर वहां कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानक के अनुरूप अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक हेमंत श्रीवास्तव एवं एयरपोर्ट अथारिटी के प्रबंधक सतेंद्र यादव को निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। ताकि एयरपोर्ट का संचालन शीघ्र कराया जा सके। इसके बाद इकौना के कंपोजिट विद्यालय खरगौरा बस्ती का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे मध्यह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के साथ छात्रों के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, बच्चों की यूनिफॉर्म आदि की व्यवस्था कराने तथा बेहतर शिक्षा के लिए आस पास के गांव में अभिभावकों को भी अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसी जिले से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया था। इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग के जुड़े अधिकारी एवं अध्यापकों का दायित्व बनता है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे करके शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टड़वा महंत स्थित गौ संरक्षण केंद्र जाकर चन्नी, भूसा, पानी, प्रकाश तथा जलनिकासी आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से टीकाकरण व ईयर टैगिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बाद में उन्होंने ने सीताद्वार मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सीताद्वार झील का निरीक्षण कर चल रहे सफाई कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर सफाई रखने का निर्देश दिया।

इसके बाद सिरसिया के भरथाकला जाकर उन्होंने गेहूं खरीद का जायजा लिया। जहां उन्होंने खरीद पंजिका, बोरों की व्यवस्था, ई-उपार्जन हेतु लैपटॉप, आई पैड, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोइंग पंखा, छलना पावर डस्टर एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडे, एडीएम कमलेश चन्द्र, एसडीएम प्रवेन्द्र कुमार, आरपी चौधरी, रोहित सहित अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed