फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Get the voter list corrected in time

समय से दुरुस्त करा लें मतदाता सूची

Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Get the voter list corrected in time
्रावस्ती के भिनगा स्िथत कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आयुक्त देवी पाटन मंडल गोंडा व रोल प्रेक्षक मंगलवार को भिनगा पहुंचे। जिनके द्वारा कई मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के रोल प्रेक्षक व आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव ने एक जनवरी 2022 की अहर्ता के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामाविलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा बैठक की। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में स्थित मलिन बस्ती में निवास करने वाले व ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले लोगों का यदि अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है। तो जांच कर उन्हें भी मतदाता पुनरीक्षण अभियान से जोड़ा जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि उनका दो स्थानों से मतदाता सूची में नाम किसी भी रूप में जुड़ने न पाए। साथ ही सभी उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर लें।
विज्ञापन

वहां आधारभूत व मूलभूत सुविधाएं जो उपलब्ध हैं उनको सूचीबद्ध कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सभी मतदेय स्थलों पर आने-जाने के लिए रास्ता, बाउंड्रीवॉल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं दिव्यांगजनों को मतदान करने में कोई दिक्कत न होने पाए। इसके लिए रैम्प की व्यवस्था की जाए। भ्रमण के दौरान जो भी कमी दिखे उन्हें सूचीबद्ध कर समय रहते दुरुस्त करा लें। नेपाल बॉर्डर पर 10 किलोमीटर के परिधि क्षेत्र में स्थित मतदेय स्थलों का भ्रमण कर मोबाइल नेटवर्किग के संचालन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। जिससे 2022 में होने वाले चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इकौना के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय मदारा एवं हरिहरपुररानी के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय सेमरी चकपिहानी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि जिले में कुल 779711 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाता 416745 व महिला मतदाता 362941 है। नाम बढ़ाने के लिए 9020 फॉर्म 06 प्राप्त हुए है। इनमें युवा मतदाता 4907 तथा 4471 महिला मतदाता है। नाम काटने के लिए 3157 फॉर्म-7 मिले हैं। जिसमें 1169 मृतक, 698 शिफ्टेड तथा 1290 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल हैं। जिले का ईपी रेसियो 55 प्रतिशत तथा जेंडर रेसियो 871 है।

बैठक में एसपी अरविंद कुमार मौर्य, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम कमलेश चंद्र सहित सभी संबंधित अधिकारी व प्रमुख राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed