{"_id":"61461c568ebc3e847a376d8a","slug":"get-the-grievances-of-the-complainants-resolved-quickly-srawasti-news-lko596143958","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र कराएं निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र कराएं निस्तारण
विज्ञापन
समाधान दिवस पर भिनगा तहसील में फरियाद सुनते एएसपी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस में आये सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। जिसका तय समय सीमा के में निराकरण भी किया जाए। जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच की जाएगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निस्तारण करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह बातें शनिवार को इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। उन्होंने कहा कि समाधान व तहसील दिवस सहित जनता दर्शन एवं आईजीआरएस शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारी तय समय सीमा में उनका निस्तारण करें। पुलिस व राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण मौके पर जाकर करें।
राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्रों में टीम बनाकर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पुलिस के सहयोग से करें। इसमें लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान इकौना में 131 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से मौके पर ही तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। जबकि भिनगा में एएसपी बीसी दुबे के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में 91 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से मौके पर दो शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। वहीं जमुनहा में 47 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व फरियादी मौजूद रहे।