{"_id":"694c33234d98f4d770018611","slug":"get-the-gram-nyayalaya-constructed-soon-district-judge-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116778-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र कराएं ग्राम न्यायालय का निर्माण : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र कराएं ग्राम न्यायालय का निर्माण : जिला जज
Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय के लिए चिह्रित भूमि का निरीक्षण करते जिला जज व अन्य।- संवाद
इकौना। इकौना क्षेत्र के लिए चयनित ग्राम न्यायालय की भूमि का बुधवार को जिला जज राकेश धर द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने शीघ्र ग्राम न्यायालय के निर्माण का निर्देश संबंधितों को दिया।
विदित हो कि इकौना तहसील के अधिवक्ताओं की ओर से ग्राम न्यायालय के निर्माण की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। मांग के अनुरूप आठ जनवरी 2020 को ग्राम न्यायालय की स्थापना इकौना तहसील के दो कमरों में की गई, किंतु अब तक ग्राम न्यायालय का निर्माण शुरू नहीं हो सका, जबकि तहसील के बगल में ही भूमि चिह्नित कर न्याय विभाग को आवंटित की जा चुकी है।
जिला जज ने बुधवार को चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस मौके पर सीजेएम विनीत कुमार यादव, ग्राम न्यायालय न्यायाधीश अमर सिंह, एसडीएम पीयूष जायसवाल, लेखपाल मनीष शुक्ला, संजय शुक्ला, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदयराज पांडेय, महामंत्री राजेश कुमार, पवन कुमार मिश्रा, रामकुमार शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, धर्मचंद यादव, विजय पांडेय व सुधीर शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।