फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Get everyone examined in areas with more patients

अधिक मरीजों वाले क्षेत्रों में कराएं सभी की जांच

Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Get everyone examined in areas with more patients
श्रावस्ती। कोविड-19 की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें कोरोना की रोकथाम के लिए दिए गए आदेशों का सभी अधिकारियों से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले वहां पर शत प्रतिशत जांच कराने को कहा, जिससे मरीजों की संख्या न बढ़ने पाए और जिले को संक्रमण से मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबू ने कहाकि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जन सहयोग व सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों, गांवों, कस्बों व बाजारों सहित मोहल्लों में संक्रमितों की संख्या अधिक है उन क्षेत्रों में शत प्रतिशत सैंपलिंग कराई जाए। कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रोटोकॉल के तहत सभी सुविधाएं देने के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण ढंग से उन्हें भोजन मुहैया कराएं।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान कोई कमी मिली तो संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। होम आइसोलेशन के दौरान आरआरटी टीम की ओर से यह चेक किया जाए कि पहले से ही उस घर में कोई अन्य व्यक्ति गंभीर रोग से ग्रसित तो नहीं है। यदि है तो होम आइसोलेशन की सुविधा न दी जाए। होम आइसोलेट मरीजों को प्रतिदिन कंट्रोल रूम से फोन कर उनका हाल लेते रहें। फोन से संपर्क न होने पर उनकी सूची बनाकर संबंधित सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी व आरआरटी टीम को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उन व्यक्तियों का हाल लेकर उनका उपचार भी हो सके। ऐसे व्यक्ति जो पूर्व से ही किसी बीमारी से ग्रस्त है और सैंपल जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक उन्हें प्रत्येक दशा में लेवल वन अस्पताल भंगहा में भेजें। बैठक में सीडीओ कुमार हर्ष, एडीएम योगानंद पांडेय, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डीपीआरओ किरन, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed