{"_id":"5f4537ac8ebc3e4143257010","slug":"get-corona-check-on-the-possibility-of-infection-srawasti-news-lko536805464","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की संभावना पर कराएं कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की संभावना पर कराएं कोरोना जांच
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन हो रहा है या नहीं इसकी कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने समीक्षा की। यहां संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कोरोना का प्रसार रोकने के लिए निगरानी समितियों को घर घर जाकर निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही संक्रमितों की जांच के बाद तत्काल डाटा फीडिंग कराने व कांट्रैक्ट ट्रेसिंग तेज करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान डीएम टीके शिबू ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में निगरानी समितियों की अहम भूमिका है। इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी समझे तथा घर घर जाकर लोगों से मिलकर बात करें। इस दौरान किसी के संक्रमित होने की संभावना पर तत्काल उनकी जांच कराने के लिए संबंधित सीएचसी भेजे। जांच के दौरान पॉजिटिव मिलने वाले व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों की हिस्ट्री पता कराकर उनकी भी जांच कराई जाए।
ताकि बढ़ते संक्रमण का प्रसार रोका जा सकें। जनसामान्य से यह अपील है कि यदि उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण जैसे खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में तकलीफ होती है, तो वह स्वयं अपने ग्राम के प्रधान, आशा अथवा संबंधित सीएचसी पर संपर्क कर जांच करायें।
विज्ञापन
सभी ग्राम प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर व इन्फ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराया जा चुका है। आवश्यकता पड़ने पर जिलास्तरीय एकीकृत कोविड कमांड सेंटर के फोन नंबर 9454417486, 9454417485, 9044047486, 9044287486 व संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक के मोबाइल नंबर पर काल करके अपनी समस्या बताएं। जनसामान्य से अपील है कि वह मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। जब तक बहुत आवश्यक न हों, तब तक घर से बाहर न निकले, बार बार साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ साफ करें। आयुष विभाग की ओर से तैयार आयुष कवच एप सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा उपचार में सहायक है। जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र छात्राएं व निजी संस्थाएं तथा जनसामान्य इसे डाउन लोड करे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा अवधेश कुमार सहित सभी एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
जारी किए सीएचसी अधीक्षकों के मोबाइल नंबर
सीएचसी अधीक्षक भंगहा 7906683124
सीएचसी अधीक्षक भिनगा - 9956840842
सीएचसी अधीक्षक मल्हीपुर - 9559456202
सीएचसी अधीक्षक सिरसिया - 7376917829
सीएचसी अधीक्षक गिलौला - 6387437729
सीएचसी अधीक्षक इकौना - 7985654075
अब तक जिले में मिले 566 कोरोना संक्रमित
श्रावस्ती। जिले में अब तक 20782 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19940 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इसमें 566 लोग कोरोना संक्रमित मिले। नौ लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले, वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 154 पहुंच चुकी है। इनमें से 87 जोन अब भी सक्रिय हैं। इसमें इकौना में 19, गिलौला में 15, भंगहा में 14, जमुनहा में 9, सिरसिया में 13 व भिनगा में 17 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ ही परिधि में आने वाली दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है।