{"_id":"5f58fcbc8ebc3e446940d98d","slug":"get-benefits-of-schemes-for-pregnant-and-children-srawasti-news-lko5393110169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती व बच्चों को दिलाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती व बच्चों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
श्रावस्ती। पोषण माह के अनुश्रवण के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को उन्होंने हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के सलारपुर एवं सरदारपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को गर्भवती, माताओं व बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने पोषण माह के तहत आयोजित गतिविधियों की जमीनी हकीकत जांचने के लिए बुधवार हरिहपुररानी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र सलारपुर तथा सरदारपुर का औचक निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र सलारपुर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित मिली।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की ओर से लक्षित 0 से 05 वर्ष के 250 बच्चों के सापेक्ष 84 बच्चों का वजन किया जा चुका था। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उपस्थित बच्चों में से शीला पुत्री अवशेष, आस्था पुत्री राजेश, गौरव पुत्र संतोष, आदित्य पुत्र पवन, निशा पुत्री हरी नारायन, वैभव, पुत्र महेश कुमार का वजन अपने सामने कराया।
विज्ञापन
इसके बाद वजन पंजिका से मिलान भी किया। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र सरदारपुर में 0 से 05 वर्ष के 142 बच्चों के सापेक्ष 86 का वजन किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों का गुरुवार तक हर हाल में तौल का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाल विकास परियोजना के तहत संचालित योजनाओं का लाभ गर्भवती, नवजात, माताओं सहित 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को मुहैया कराने का निर्देश भी दिया।