फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Garbage piled up everywhere, people upset

श्रावस्ती: जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Mon, 13 Feb 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 13 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Garbage piled up everywhere, people upset
श्रावस्ती। भिनगा नगर अब प्रशासक के सहारे है। अव्यवस्थाओं से जूझ रहे नगरवासियों को प्रशासक से उम्मीद थी कि कुछ बेहतर करेंगे, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी। जिस पर अब पानी फिर रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर व गंदगी लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। वहीं, नगरवासियों के लिए स्वच्छ नगर का नारा भी बेमानी साबित हो रहा है। नगर पालिका परिषद, भिनगा बीती पांच जनवरी से प्रशासक के हवाले है। इसकी अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। अब तक स्वच्छता की रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर रहने वाले भिनगा नगर के लोग जनप्रतिनिधियों को ही इसका जिम्मेदार मान रहे थे। प्रशासक की तैनाती के बाद नगरवासियों में बेहतर सफाई व्यवस्था मिलने की उम्मीद जगी थी। इस पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। बात चाहे गली व मोहल्लों की हो या फिर प्रमुख स्थलों की, हर जगह सफाई व्यवस्था बदहाल देखी जा रही है। नगर में खाली पड़ी भूमि पर लगे कूड़े के ढेर, चोक नालियां, मार्ग किनारे एकत्र मलवा, पटरियों पर रखे भवन निर्माण सामग्री लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति भिनगा नगर के पुराने बाजार, सब्जी मंडी मार्ग व तहसील मार्ग सहित नगर के कई मोहल्लों की है। इसके बावजूद न तो लोगों की समस्या पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान ही कराया जा रहा है। इससे नगरवासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। नगरवासियों ने डीएम व अधिशाषी अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed