{"_id":"627fe2e9c4494976a12133ed","slug":"gangster-rahul-s-assets-worth-1-17-crore-attached-srawasti-news-lko6306040179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर राहुल की 1.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर राहुल की 1.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
गैंगेस्टर राहुल वर्मा की संपत्ति को कुर्क करते पुलिस कर्मी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अपराधियों व भू-माफिया के खिलाफ जारी पुलिस व प्रशासन की सख्ती के तहत ही कई मामलों में आरोपी गैंगेस्टर राहुल वर्मा की 1.17 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गयी। इसके साथ ही भिनगा नगर के मोहल्ला केशवपुरम में चकमार्ग की भूमि पर बने पुराने पेट्रोलपंप की दीवार का ध्वस्तीकरण उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार की टीम ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से किया।
वन विभाग में खैर की लकड़ी चोरी के साथ ही कई अन्य मामलों में वांछित गैंगेस्टर सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम डामाई के मजरा भिटुरिया निवासी राहुल वर्मा के खिलाफ बीते दिनों गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल काफी समय विभिन्न प्रकार के अपराधों में लिप्त रह कर इससे प्राप्त धनराशि से चल अचल संपत्ति जुटा रहा है। इसके माध्यम से ही वर्ष 2020-21 में उसने एक ईंट भट्ठा की स्थापना भी की।
इसके साथ ही उसके द्वारा 13.40 लाख के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व 9.52 लाख की एक कार सहित कुल 1.17 करोड़ की संपत्ति अर्जित की। अपराध से अर्जित उक्त संपत्ति को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत जब्त करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी गयी थी। डीएम नेहा प्रकाश ने बीती 9 मई को राहुल वर्मा की अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया था। इसके अनुपालन में ही एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम ने आरोपी की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की।