फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fourteen cleaning workers got the honor of cleanliness service

चौदह सफाई कर्मियों को मिला स्वच्छता ही सेवा का सम्मान

Thu, 04 Feb 2021 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Fourteen cleaning workers got the honor of cleanliness service
सफाई कर्मियों को प्रसंशा पत्र प्रदान करती डीपीआरओ। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तैनाती वाले ग्रामों में सफाई का उत्कृष्ट मानक प्रस्तुत करने वाले चौदह कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा का सम्मान मिला। इस दौरान गुरुवार को डीपीआरओ ने चयनित सफाई कर्मियों को प्रशंसा पत्र व मोमेंटों दिया। यह सम्मान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा चयनित किए गए सफाई कर्मियों को दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में तैनात कुछ सफाईकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा व लगन से किया। जिसके चलते तैनाती वाले गांव स्वच्छता मानक को पूरा कर सके। ऐसे गांवों का स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा कुछ दिन पूर्व एक सर्वे कराया गया था। इस सर्वे में चौदह ऐसे सफाई कर्मचारी चिह्नित किए गए हैं जिन्होंने अपने तैनाती वाले गांवों की सफाई में विशेष रुचि दिखाई थी। इनका चयन स्वच्छता ही सेवा सम्मान के लिए किया गया था।
विज्ञापन

इस सम्मान के लिए मिशन ने इकौना विकास क्षेत्र में कृष्ण बहादुर सिंह ग्राम चौगना, रामगोपाल तैनाती स्थल श्रवणतारा, केश कुमार तैनाती स्थल कैलाश पुर बनकट, गिलौला विकास क्षेत्र में ओम प्रकाश तैनाती स्थल ददौली, रानी बाल्मीकि विजय पुर सिसवा, जमुनहा विकास क्षेत्र में विजय बहादुर बनकटवा महोली विश्राम तैनाती स्थल हरदत्त नगर गिरंट को सम्मानित किया। इसके अलावा मिशन ने हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में चेतराम शर्मा तैनाती स्थल मटखनवा, प्रमोद कुमार तैनाती स्थल एलहवा, विनोद शर्मा तैनाती स्थल पूरेधारी, मुलुकराज तैनाती स्थल गढ़ी, श्याम लाल तैनाती स्थल सिटकहवा, तुलसीराम गुलरा व मेराज मदारगढ़ को डीपीआरओ किरन ने प्रशंसा पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीपीआरओ ने कहा कि इस सम्मान से अन्य सफाई कर्मी भी प्रेरित होंगे। जिनका चयन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया। यह पुरस्कार प्रति वर्ष सफाई कर्मियों को मिलना है। इसलिए वह प्रयत्न करें कि उनका गांव भी मानक पर खरा उतरे। इस मौके पर राज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed