फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four youths died in accidents, one seriously injured

Shravasti News: दुर्घटनाओं में चार युवकों की मौत, एक गंभीर

Thu, 01 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 01 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four youths died in accidents, one seriously injured
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार देर रात हुईं चार अलग-अलग दुर्घटनाओं चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो युवक घायल हो गए, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम देवरनिया निवासी अजय वर्मा (30) पुत्र हजारी प्रसाद वर्मा मंगलवार देर शाम बाइक से अपनी ससुराल सोनवा के हिताई नगर जा रहे थे। सोनवा क्षेत्र के ग्राम चंदन कोटिया के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से टक्कर हो गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण अजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया, रास्ते में अजय की मौत हो गई। सिरसिया के ग्राम हथमरवा निवासी राधेश्याम के पुत्र आशीष का मंगलवार को विवाह था। उनकी बारात इकौना क्षेत्र के वीरपुर गई थी। इसमें शामिल होने के लिए हथमरवा निवासी अमर लाल राजभर (20) पुत्र मंशाराम व पड़ोसी गांव जरवलिया निवासी संजय राजभर (22) पुत्र राजू देर रात बाइक से जा रहे थे। अमर लाल जैसे ही बाइक लेकर भिनगा जंगल स्थित केन नाला पुल व अंटा तिराहे के मध्य पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही ट्राॅली में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हेलमेट न लगाए जाने के कारण अमर लाल व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सिरसिया के बेचई पुरवा निवासी भीमसेन (32) पुत्र शिव प्रसाद टेंट लगाने का काम करते थे। मंगलवार देर शाम वह क्षेत्र के धर्मांतापुर टेंट लगाने गए थे। इस दौरान वह धर्मंतापुर निवासी सुरेश पुत्र सुरेंद्र व बेचई पुरवा निवासी भोले पुत्र गोबर के साथ टेंट खड़ा कर रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में टेंट की पाइप छू जाने के कारण तीनों करंट की चपेट में आ गए।

इनमें से भीमसेन व संतोष को सीएचसी सिरसिया लाया गया। यहां चिकित्सकों ने भीमसेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संतोष का इलाज चल रहा है। जबकि भोले को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां से इलाज के बाद भोले को घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed