{"_id":"626ed4a3d2eb1d04896dcde5","slug":"four-wanted-arrested-for-attempting-to-kill-driver-srawasti-news-lko6287517148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या का प्रयास करने वाले चार वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की हत्या का प्रयास करने वाले चार वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सिरसिया के टिटिहिरिया स्थित प्लांट से माल लेकर दिल्ली जा रहे ट्रक को भिनगा के निकट रोक लिया गया। इस दौरान चालक को बंधक बनाकर न सिर्फ उसके साथ मारपीट व अभद्रता की गई। उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया। इस मामले में भिनगा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कन्नौज जिले के थाना तालग्राम अंतर्गत कुंवरपुर निवासी संजय कुमार पुत्र मानसिंह अपने साथी चालक गाजियाबाद के थना कबीरनगर अंतर्गत राजापुर बागवाली कॉलोनी निवासी जीवन राम पुत्र अर्जुन के साथ सिरसिया थाना क्षेत्र के टिटिहिरिया स्थित प्लांट से माल लाद कर ट्रक से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही ट्रक भिनगा कस्बे से पहले स्थित दहाना पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी वहां ट्रक को आवरटेक कर उसे रुकवा लिया गया। इस दौरान ट्रक चालक सहित साथ में मौजूद संजय कुमार को बंधक बनाकर न सिर्फ उनके साथ अभद्रता की गई। बल्कि गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया।
इस मामले में संजय कुमार की तहरीर पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को पेट्रोल पंप के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान अयोध्या जिले के थाना बीकापुर अंतर्गत बबरिया कौंधा निवासी संतोष सिंह, अयोध्या के थाना कोतवाली अयोध्या के मिर्जापुर माफी निवासी अदनान खान व अनीश खान तथा अंबेडकर नगर के थाना अहिरौली के खेमापुर निवासी सदानंद सिंह के रूप में हुई। जिनके विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक भिनगा धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।