{"_id":"5fb68b308ebc3e9ba661d27e","slug":"four-people-found-corona-infected-in-ekkona-srawasti-news-lko550710585","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकौना में चार लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकौना में चार लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब भी 27 एक्टिव मामले हैं। इनमें से चार लोगों का इलाज लेबल वन हास्पिटल भंगहा में चल रहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को इकौना के रमवापुर परसिया निवासी चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र के लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
लोगों से बगैर मास्क घर से बाहर न निकलने व सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की गई है। जिले में अब तक 140819 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 139480 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1141 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
जबकि 138339 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 14 लोगों की कोरोना के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 27 एक्टिव केस हैं। वहीं 10 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 06, जमुनहा में 01 व भिनगा में 03 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें, सामाजिक दूरी बनाएं रखे।