{"_id":"680e7944d74378c7700aa815","slug":"four-more-shops-were-sealed-action-taken-against-14-so-far-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110877-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चार और मरदसों को किया सील, अब तक 14 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चार और मरदसों को किया सील, अब तक 14 पर कार्रवाई
Mon, 28 Apr 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
मदरसा इसलामिया अरबीया अनवरुल उलूम बनगई ।
जमुनहा (श्रावस्ती)। सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चार और मदरसों को रविवार को सील कर दिया गया। अब सील होने वाले मदरसों की संख्या बढ़ कर 14 पहुंच गई है। अवैध रूप से संचालित मदरसों के विरुद्ध अभियान जारी है। ऐसे में कई और मदरसों पर कार्रवाई हो सकती है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम के अनुसार जिले में 297 मदरसे संचालित हैं। इनमें से 105 मदरसों की मान्यता है, जबकि 192 की मान्यता नहीं है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर नेपाल सीमा क्षेत्र की 15 किमी की परिधि में भारतीय क्षेत्र में संचालित मदरसों की जांच कर उन्हें सील किया जा रहा है। एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को 10 मदरसों को सील किया था। इनमें से कई मदरसे या तो किराए के भवनों में संचालित मिले या फिर उनका निर्माण अधूरा होने के साथ उनकी मान्यता नहीं थी।
इसी के क्रम में रविवार को एसडीएम संजय राय व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और बीईओ सतीश कुमार व थानाध्यक्ष मल्हीपुर आशीष कुमार ने नेपाल सीमा से सटे जमुनहा क्षेत्र स्थित ग्राम फतेहपुर बनगई में संचालित तीन और जमुनहा भवनियापुर में एक मदरसे को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि बनगई बाजार स्थित मदरसा इस्लामिया अनवारूल उलूम, मदरसा अलमाहदुल इस्लामिया अनवारूल उलूम व मदरसा अरबिया मसूदिया दारुल उलूम गड़रियनपुरवा, मदरसा इस्लामिया मिसबाहउल उलूम जमुनहा बाजार पर छापा मारा था। यहां अस्थायी कागजात के सहारे मदरसे संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन
इनमें कमियां मिलने के कारण सील किया गया है। वहीं, इस बारे में मदरसों के संचालक का कहना है की यू डायस कोड उपलब्ध है। इसमें मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों की ऑनलाइन सूची की फीडिंग होती है। अध्यापकों की भी उसी कोड पर ऑनलाइन फीडिंग होती है। इन सभी मदरसों की अल्पसंख्यक विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता है। संचालकों को बिना कोई नोटिस दिए मदरसों को सील किया गया।