फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four lakh population suffering from electricity and water

बिजली व पानी को तरसी चार लाख आबादी

Thu, 10 Sep 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Four lakh population suffering from electricity and water
श्रावस्ती। भंगहा फीडर में फाल्ट के कारण पावर कॉर्पोरेशन विगत एक सप्ताह से मछरिहिवा फीडर के सहारे दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दे रहा था। इससे अधिभार के कारण उपभोक्ताओं को रोस्टर की एक चौथाई बिजली भी नसीब नहीं हो रही थी। वहीं बुधवार की रात उपकेंद्र के मुख्य केबिल में ब्लास्ट हो जाने से सेमरी, भंगहा, सिरसिया व मछरिहिवा फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। इसे गुरुवार देर शाम तक बहाल नहीं किया जा सका। इसके चलते करीब चार लाख आबादी बिजली और पानी के लिए तरस गई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भिनगा में लगा मुख्य केबिल बुधवार रात करीब दस बजे ब्लास्ट हो गया। इससे विद्युत उपकेंद्र भिनगा के सेमरी, भंगहा, सिरसिया व मछरिहिवा फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे गुरुवार देर शाम तक बहाल नहीं किया जा सका। इसके चलते नगर पालिका परिषद भिनगा के अब्दुल कलाम नगर, सिविल लाइंस व कृष्णनगर सहित इन फीडरों से जुड़े करीब अस्सी गांव के नौ हजार उपभोक्ता व करीब चार लाख आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही।
विज्ञापन

वहीं पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों की ओर से दूसरे दिन गुरुवार को भी पूरे दिन खामी को दूर नहीं किए जाने से लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण पूरी तरह से ठप हो गए। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग बूंद बूंद पानी को भी तरस गए। समस्या कब दूर होगी यह बता पाने में अधिकारी भी लाचार दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे से परेशान मछरिहिवा फीडर के उपभोक्ता
विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर की हाई टेंशन लाइन में लगा जंफर भिनगा तहसील स्थित भट्ठे के निकट मंगलवार रात नौ बजे कट गया था। जिसे पूरी रात दुरुस्त नहीं किए जाने के कारण नगर पालिका परिषद भिनगा के अब्दुल कलाम नगर, सिविल लाइंस व कृष्णनगर सहित इस फीडर पर पड़ने वाले करीब 32 गांव में निवासरत करीब एक लाख आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही।
पावर कार्पोरेशन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे फीडर की आपूर्ति बहाल कराई गई थी। वहीं रात दस बजे अचानक केबल ब्लास्ट हो जाने के कारण एक बार पिर उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति के लाभ से वंचित हो गए।
न कर्मचारी न संसाधन जुगाड़ के सहारे मिल रही आपूर्ति
नगर पालिका परिषद भिनगा के सभी 25 वार्डों सहित सरकारी कार्यालयों, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट व विकास भवन आदि को बाधा रहित विद्युत आपूर्ति देने के लिए विकास भवन के पीछे 33 केवीए उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। जिसमें लगे ट्रांसफार्मर भी चार्ज किए जा चुके हैं। मैन पावर न मिलने के कारण उपकेंद्र का संचालन प्रारंभ नहीं हो सका है।
यही स्थिति सिरसिया के लक्ष्मनपुर व हरिहरपुररानी के ब्लाक मुख्यालय भंगहा की भी है। जहां 33 केवीए उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। लेकिन मैन पावर न होने के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इन सभी उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र भिनगा से ही आपूर्ति दी जा रही है। जहां अधिभार के कारण बार बार समस्या हो रही है।
एक फीडर से दो क्षेत्र की आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र भिनगा के भंगहा फीडर में विगत सप्ताह खराबी आ गई थी। जिसे अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। ऐसे में भगहा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मछरिहिवा फीडर के सहारे आपूर्ति दी जा रही है। देखा जाए तो सिर्फ भिनगा उपकेंद्र ही नहीं मछरिहिवा फीडर जिले का सबसे बड़ा व पुराना फीडर है। जो भिनगा जंगल के मध्य से होकर गुजरा है। जहां जरा सी तेज हवा चलने व बूंदा बांदी होने पर फीडर पर फाल्ट आ जाता है। जिससे विगत एक सप्ताह से इन दोनों फीडरों के उपभोक्ताओं को रोस्टर की एक चौथाई बिजली नसीब नहीं हो रही है।

अधिशासी अभियंता रमाशंकर मौर्य ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र भिनगा में मुख्य केबिल में ब्लास्ट हो गया था, जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। उम्मीद है देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। रही बात उपकेंद्रों के संचालन की तो हमारी तरफ से सभी तैयारियां पूरी है। मैन पावर मिलते ही सभी उपकेंद्रों का संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा। इसके बाद समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed