फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Foundation stone of Asha Jyoti Kendra at Bhinaga

भिनगा में आशा ज्योति केन्द्र का शिलान्यास

Thu, 20 Feb 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Asha Jyoti Kendra at Bhinaga
आशा ज्योति केंद्र का शिलान्यास करती डीएम व सीडीओ। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट व जिला पंचायत के मध्य आशा ज्योति केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसका गुरुवार को डीएम व सीडीओ ने शिलान्यास किया। इसका निर्माण पूरा होने के बाद हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से एक ही स्थल पर सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पीछे व जिला पंचायत व जिला उद्योग केंद्र के मध्य खाली पड़ी भूमि पर आशा ज्योति केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसका गुरुवार को जिलाधिकारी यशु रुस्तगी व मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बनाए जा रहे वन स्टॉप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) के बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि इस केंद्र का निर्माण पूरा होने के बाद हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को एक ही स्थान पर सारी सहूलियतें मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य निजी और सार्वजनिक स्थानों पर परिवार, समुदाय के भीतर या बाहर, कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिला को सहयोग प्रदान करना है। साथ ही उन्हें न्याय और पुनर्वास के लिए मदद भी की जाएगी। इसके अंतर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला एवं बालिका को तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ ही चिकित्सा, विधिक, मनोवैज्ञानिक परामर्श आदि भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हिंसा से पीड़ित महिलायें, जिसमें 18 वर्ष से कम आयु की बालिकायें भी सम्मिलित है उनको भी सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी चमन सिंह, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अख्तर अली अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed