फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Found enough government teachers, still the problem did not go away

मिले पर्याप्त राजकीय शिक्षक फिर भी नहीं दूर हुई समस्या

Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Found enough government teachers, still the problem did not go away
श्रावस्ती। जिले में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज सहित राजकीय हाईस्कूल शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहे हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए जिले में सैकड़ों शिक्षकों की तैनाती की गई है। ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारु ढंग से संचालित कराया जा सके। इस तैनाती के बावजूद जिले में अभी कई पद रिक्त हैं। जिससे विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था अभी भी सुचारु रूप से पटरी पर नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा, नीलम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गिलौला, महामाया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इकौना सहित राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर सिरसिया का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में 23 राजकीय हाईस्कूलों का संचालन कराया जा रहा है। जहां शिक्षकों की संख्या नगण्य होने के कारण इन्हें एकल शिक्षक अथवा प्रभारी के सहारे संचालित कराया जा रहा था। जिसके चलते अभिभावक अपने बच्चों का इन विद्यालयों में नाम लिखाने से कतरा रहे थे।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए शासन की ओर से 136 शिक्षकों को तैनाती की गई है। इस तैनाती के बाद भी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसमें चारों राजकीय इंटर कॉलेज सहित रमसा से संचालित राजकीय हाईस्कूल भी शामिल हैं। जहां प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक सहित प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के कई पद अब भी रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स में-राजकीय इंटर कॉलेज की यह है स्थिति
पदनाम सृजित पद कार्यरत रिक्त पद
प्रधानाचार्य 04 00 04
प्रवक्ता 39 22 17
सहायक अध्यापक 27 16 11
राजकीय हाईस्कूल की यह है स्थिति
पदनाम सृजित पद कार्यरत रिक्त पद
प्रधानाध्यापक 23 02 21
सहायक अध्यापक 161 121 40
बाक्स में-राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य व प्रवक्ता सहित रमसा से संचालित राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए जिलाधिकारी की ओर से कई बार शासकीय पत्र लिखा जा चुका है। शासन की ओर से तैनाती मिलते ही इन सभी पदों को भरा जाएगा। -चंद्रपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed