{"_id":"65a034e6ccd92cb1430b1653","slug":"form-a-committee-and-deploy-anm-as-per-the-post-srawasti-news-c-104-1-slko1050-3083-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: समिति गठित कर पद के सापेक्ष करें एएनएम की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: समिति गठित कर पद के सापेक्ष करें एएनएम की तैनाती
Fri, 12 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने जिले के मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। साथ ही समिति का गठन कर पद के सापेक्ष एएनएम की तैनाती करने का निर्देश भी दिया।
डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि उचित देखभाल के अभाव में यदि जिले में किसी भी गर्भवती, धात्री महिला अथवा नवजात शिशुओं की मृत्यु होती है तो इसके लिए संबंधित एएनएम व आशा जिम्मेदार होंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी एएनएम व आशा के कार्यो की समीक्षा करें। आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का पंजीकरण शत प्रतिशत अपडेट करें। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने, सभी गर्भवती महिलाओं की सत्र पर पेट की जांच करने, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उसे फॉलोअप करने का निर्देश दिया।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण की प्रगति के लिए नामित अधिकारी के निरीक्षण कर अग्रिम डीएचएस बैठक में अवगत कराने को कहा। बैठक में पता चला कि टेली कंसल्टेशन में डा. रवींद्र सोनकर 15, डाॅ. सुनील 18, डाॅ. पवन सिंह 35 की प्रगति अत्यन्त कम है। इस पर नाराजगी जताते हुए अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन डीसीपीएम राकेश गुप्ता ने किया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डाॅ. एपी सिंह, सीएमएस डाॅ. राम गोपाल, एसीएमओ डाॅ. वीके श्रीवास्तव, डाॅ. उदयनाथ, डाॅ. बीके वैद्य, डाॅ. केके वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।