फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fog turning into a drop

बूंद बन कर बरसा कोहरा, छाई रही धुंध

Wed, 13 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fog turning into a drop
शीत लहर से बचने का प्रयास करते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप जारी है। जिले में बुधवार तीसरे दिन भी बादलों की लुकाछिपी जारी रही। सुबह करीब 11 बजे तक छाया घना कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। इसके बाद छाई धुंध के बीच लगातार चल रही बर्फीली हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। इससे पारा चार डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। तराई व कछार में बसे गांव के लोग राहत के लिए पूरे दिन अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

तराई में पूस की रात गरीबों पर अपना कहर बरपा रही है। नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मौसम ठंडा बना हुआ है। वहीं छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे तक छाया घना कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। लगातार पड़ रही इस ठंड के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वहीं हाड़कंपाऊ ठंड से सिर्फ इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को मौसम का पारा चार डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। नगरीय क्षेत्रों में ठंडी पड़ चुकी अलाव की आंच गरीब व मजदूर पेशा लोगों पर कहर बरपा रही है। मजदूरी की आस में नगरीय क्षेत्र में आने वाले मजदूर पेशा लोग अलाव न जलने के कारण ठंड से कंपकंपाते देखे जा रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पूरे दिन अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि तापमान में अभी उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। कोहरे का दौर अभी जारी रहने की संभावना है, लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed