फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five Shravasti laborers went missing in Uttarakhand

उत्तराखंड में आए सैलाब में श्रावस्ती के पांच मजदूर लापता, सुरक्षित बचे तीन साथियों ने परिजनों को जानकारी

Sun, 07 Feb 2021 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Five Shravasti laborers went missing in Uttarakhand
उत्तराखंड में आए सैलाब में श्रावस्ती के पांच मजदूर लापता - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने के बाद आई तबाही में जिले के पांच मजदूर लापता हो गए। सुरक्षित बचे तीनों अन्य मजदूरों ने लापता साथियों के परिजनों को फोन से इसकी सूचना दी है। इससे पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ये सभी मजदूर जल विद्युत परियोजना में काम करने के लिए एकसाथ उत्तराखंड गए थे।

विज्ञापन


सिरसिया के रनियापुर व कटकुइयां गांव थारू बाहुल्य है। यहां की अधिकांश आबादी दूरदराज क्षेत्रों में जाकर मजदूरी करती है। रनियापुर गांव के छोटू, वेद प्रकाश, हरिलाल, अजय, प्रभुनाथ, हीरालाल, राजू व राजेश कुछ दिन पूर्व ही उत्तराखंड के तपोवन में जल विद्युत परियोजना में मजदूरी करने गए थे। वहां सभी कंपनी द्वारा बनाए गए क्वार्टर में रहते थे। रविवार सुबह जब जोशीमठ के आगे ग्लेशियर टूटने से सैलाब आया तो छोटू, वेदप्रकाश, हरिलाल, अजय व प्रभुनाथ लापता हो गए। 
विज्ञापन


इनके तीनों साथियों का मानना है कि ये पांचों लोग या तो सैलाब की चपेट में आकर कहीं बह गए हैं या फिर अपनी जान बचाने के लिए कहीं दूसरे स्थान की ओर चले गए हैं। फिलहाल इन पांचों लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। इन पांचों लोगों के सुरक्षित बचे साथी राजू, हीरालाल व राजेश ने शाम को अपने गांव रनियापुर फोन से घटना की सूचना दी तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने लापता पांचों लोगों की तलाश में मदद के लिए प्रशासन से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के तपोवन में फंसे राजू ने बताया कि उसके साथ हीरालाल व राजेश हैं। वह तीनों एक सुरक्षित स्थान की ओर निकल गए हैं। मगर उनके पास खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां चारों तरफ अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। जबकि पांच साथी लापता हैं और उनका कुछ पता नहीं चल सका है। राजू ने जिला प्रशासन से मदद की अपील की है। वहीं, संपर्क के लिए राजू ने अपना मोबाइल नंबर 8707516796 दिया है। ताकि उससे संपर्क स्थापित कर उस तक मदद पहुंचाई जाए। इस संबंध में एडीएम योगानंद पांडेय बताते हैं कि मामले की जानकारी हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि जिले के मजदूरों से संपर्क स्थापित हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed