फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five bigha crop succumbed to fire

Shravasti News: आग की भेंट चढ़ी पांच बीघा फसल

Tue, 11 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 11 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five bigha crop succumbed to fire
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामगंज के मजरा चरगइहा मे सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत मे आग लग गई। खेत से धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हवा की गति तेज होने से आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। इस दौरान चरगइहा निवासी गयासुद्दीन की तीन बीघा व बनकटवा गांव निवासी बुधराम की दो बीघा गेहूं की फलस जल गई। इससे करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन


मौसम की बेरुखी से सहमे किसान
श्रावस्ती। तराई में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह खिली चटकीली धूप देख किसान गेहूं की कटाई व मडाई में लगे थे। अचानक आसमान पर बादल देख किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ने लगीं। किसानों को आशंका थी कि अगर बारिश हुई तो न सिर्फ फसल की कटाई व मडाई का कार्य बाधित होगा बल्कि फसल बर्बाद होने का खतरा भी बढ़ जाएगा। हालांकि कुछ देर बाद मौसम पुन: सामान्य हो गया। जिसे देख किसानों ने राहत की सांस ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed