फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fish are being hunted by the net during the breeding season

प्रजनन काल में जाल से मछलियों का हो रहा शिकार

Sat, 04 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fish are being hunted by the net during the breeding season
जमुनहा क्षेत्र में शिकारियों द्वारा मछली पकड़ने के लिए लगाया गया जाल - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। मौजूदा समय मछलियों का प्रजनन काल चल रहा है। इसके बावजूद मछुवारों द्वारा जाल लगा कर मछलियों का आखेट किया जा रहा है। जिसका खुलासा करते हुए एसडीएम जमुनहा ने न सिर्फ भकला नाले में लगाए गए जाल को हटवाया। बल्कि मछुवारों को सख्त चेतावनी देकर वापस भी लौटाया।
विज्ञापन

जमुनहा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहे हैं। मौजूदा समय क्षेत्र में पड़ने वाली राप्ती नदी व भकला नाला सहित सभी जलाशय उफान पर हैं। जिसका फायदा उठा कर मछुवारे भी जाल लगा कर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। जिसे आसपास के गांव व बाजारों में बेच कर पैसा कमा रहे हैं। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने उप जिलाधिकारी जमुनहा प्रवेंद्र कुमार से की थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसडीएम ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र में जोगिया जाने वाले मार्ग स्थित भकला नाला के निकट छापा मारा। जहां अवैध तरीके से मछली का शिकार किया जा रहा है। जबकि मौजूदा समय मछली का प्रजनन काल चल रहा है। वहीं क्षेत्र के बहोरवा गांव के निकट भी भकला नाला में आखेट के लिए ठेकेदारों द्वारा जाल लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम ने न सिर्फ अवैध तरीके से मछली का शिकार कर रहे शिकारियों का जाल हटवाया गया। बल्कि शिकारियों को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस बारे में एसडीएम का कहना था कि मच्छरदानी वाले जाल से मछली का शिकार प्रतिबंधित है। वहीं प्रजनन काल में जाल लगाना गलत है। मैंने स्वयं मौके पर जाकर जाल हटवा दिया है। यदि कहीं ऐसा दोबारा हुआ तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed