फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   FIR against five people including school manager in student's suicide case

Shravasti News: छात्रा की आत्महत्या प्रकरण में विद्यालय प्रबंधक सहित पांच पर एफआईआर

Sun, 18 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 18 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
FIR against five people including school manager in student's suicide case
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के चकवा गांव निवासी शुभी सिंह (20) की मौत के मामले में कोतवाली भिनगा पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों के अनुसार, शुभी के कमरे से मिले सुसाइड नोट में आरोपियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चकवा निवासी शुभी सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। शनिवार को उनका शव नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के जिवनरायणपुर गांव के पास राप्ती नदी में उतराता मिला था।
विज्ञापन

शुभी के पिता राजेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी पूर्व में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। वहां के प्रबंधक पुष्कर मोहन मिश्रा, शिक्षिकाएं सुप्रिया सिंह, शालिनी और इशिका उसे प्रताड़ित करती थीं। उन्होंने शुभी के दोस्त शमीम अंसारी पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया। पिता के मुताबिक, घटना वाले दिन शुभी ने शमीम को फोन किया था। कमरे से मिले सुसाइड नोट में भी इन पांचों पर प्रताड़ना के आरोप होने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर विद्यालय प्रबंधक सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed