{"_id":"63ed1534fb470b2b69062556","slug":"finish-the-construction-work-faster-by-increasing-the-labor-srawasti-news-c-13-1-89347-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: मजदूर बढ़ाकर तेजी से निपटाएं निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: मजदूर बढ़ाकर तेजी से निपटाएं निर्माण कार्य
Wed, 15 Feb 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों की प्रगति की मंगलवार शाम डीएम ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को मजदूरों की संख्या बढ़ाने व कार्य में तेजी लाकर समय से लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में शिथिलता पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। समीक्षा बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा बकाया विद्युत भुगतान वसूल कर जिले की ग्रेडिंग में सुधार लाएं। उन्होंने उप निदेशक कृषि को ई-केवाईसी का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। सीवी को निराश्रित पशुओं को संरक्षित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री निराश्रित व बेसहारा गोवंश सहभागिता के तहत लक्ष्य को पूर्ण कराते हुए उनका सत्यापन कराने को कहा। साथ ही गोवंशीय की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराने को कहा। गोल्डन कार्ड के लिए अभियान चलाकर लक्ष्यों की पूर्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही इसके लाभार्थियों की मॉनिटरिंग कराने को कहा।
पीपीपी परियोजनाओं में खराब उपकरणों के स्थान पर नए उपकरणों की मांग के लिए पत्र भेजने, ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण करने, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को 60 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके कार्यों को मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में तेजी लाने, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का लक्ष्य पूरा करने, अवशेष आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण पूरा करने, नगर पालिका व नगर पंचायत में प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर समय से लक्ष्य पूरा करने को कहा। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, डीडीओ रामसमुझ, पीडी इन्द्रपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद