{"_id":"642b1a14bc0a3925ff07d8cc","slug":"final-publication-of-municipal-voter-list-increased-by-6151-voters-srawasti-news-c-13-1-164038-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नगर निकाय मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन बढ़े 6,151 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नगर निकाय मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन बढ़े 6,151 मतदाता
Mon, 03 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। प्रकाशित सूची में इस बार मतदाताओं की संख्या 6,151 बढ़ गई है। इस बार भिनगा व इकौना में शनिवार को जारी सूची में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 49,050 पहुंच गई है। नवंबर माह अनंतिम सूची प्रकाशन के दौरान इन दोनों ही नगर निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 48,581 थी। जबकि 2017 में हुए चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 42,899 थी। इसमें नगर पालिका परिषद भिनगा के 25 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 36,565 पहुंच गई है।
अनंतिम सूची प्रकाशन के दौरान यहां कुल मतदाताओं की संख्या 36,210 थी। वहीं भिनगा में 2017 में हुए नगर निकाय चुनाव के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 31,790 थी। वहीं नगर पंचायत इकौना में अंतिम सूची प्रकाशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 12,485 पहुंच गई है। अनंतिम सूची प्रकाशन के दौरान यहां कुल मतदाताओं की संख्या 12,371 थी।
जबकि विगत नगर निकाय चुनाव के दौरान यहां कुल मतदाताओं की संख्या 11,109 थी। इस बार नगर पालिका परिषद भिनगा के 17 मतदान केंद्र के 50 मतदेय स्थलों पर 25 वार्ड के 36,565 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि नगर पंचायत इकौना के 12 वार्ड के 12,485 मतदाता चार मतदान केंद्र व 17 मतदेय स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बारे मे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र आर्य बताते हैं कि 2017 से अब तक इन दोनों ही नगर निकायों में 6,151 मतदाता बढ़े हैं।