फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmers suffering from storm in the night, drizzle during the day

रात में आंधी, दिन में बूंदाबांदी से सहमे किसान

Sun, 26 Apr 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers suffering from storm in the night, drizzle during the day
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज शनिवार रात अचानक बदल गया। देर रात चली धूल भरी तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ व उनकी डालियां टूट कर गिर गए। इसके बाद भोर में हुई रिमझिम बरसात के कारण किसानों के चेहरों पर फसल को लेकर चिंता की लकीरें दिखाई दीं। इसके कारण जहां कुछ स्थानों पर गेहूं की कटाई व मड़ाई का कार्य बाधित हो गया। वहीं कुछ स्थानों पर किसान जल्द से जल्द अपनी फसल को सहेजने में जुट गए हैं। वहीं लगातार चल रही तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रविवार की सुबह से ही बाधित कर दी गई है। इससे गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में सामान्य रहा मौसम का मिजाज शनिवार शाम अचानक बदल गया। शाम को कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चली। इसके बाद आसमान पर घने काले बादल छा गए। मध्यरात के करीब एक बार फिर से तेज आंधी चली। इसके चलते सिरसिया के अहलादनगर के उत्तर सोहेलवा विश्राम भवन को जाने वाले मार्ग के किनारे लगा पेड़ टूट कर गिर गया। इससे बगल में लगा विद्युत पोल भी टूट गया। वहीं कई अन्य स्थानों पर पेड़ व उनकी डालियां गिरने के कारण संपर्क मार्गों का आवागमन बाधित रहा। मौसम के मिजाज में अचानक आए इस बदलाव को देख किसान सहम उठे। जिन किसानों ने गेहूं की सफल को काट लिया था, वह मड़ाई को लेकर चिंतित हो उठे।
विज्ञापन

वहीं जिनकी फसल खेतों में लगी है, वह किसान ओलावृष्टि की संभावनाओं को लेकर आशंकित नजर आए। रविवार सुबह करीब पांच बजे सिरसिया, लक्ष्मनपुर व इकौना क्षेत्र में जहां रिमझिम बरसात हुई, वहीं जिले के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। जिसे देख किसानों के चेहरों की रंगत फीकी पड़ गई। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया। जिसे देख किसान अपनी फसलों को सहेजने में जुट गए हैं। वहीं दिन में चल रही तेज पूर्वा हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत तार आपस में टकरा कर दुर्घटना का कारण न बने, इसके लिए विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई। इससे गर्मी में लोगों की परेशानी भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed