फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Farmers revolving around purchasing center to sell paddy

धान बेचने को क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे किसान

Sat, 31 Oct 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers revolving around purchasing center to sell paddy
श्रावस्ती। पंजीकरण कराने के बाद धान की फसल बेचने के लिए किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ केंद्र पर बोरा होने के बावजूद धान की खरीद नहीं शुरू हुई है तो कई केंद्र पर फसल रखने की जगह नहीं होने के कारण कार्य बाधित है। कुछ क्रय केंद्रों पर पंजीकरण कराने के बाद भी किसानों से धान नहीं खरीदा जा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने व पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। एक धान क्रय केंद्र पर जनरेटर, पंखा, नमी मापने की मशीन पीसीएफ की ओर से जमा करा लिए जाने के कारण खरीद बाधित है। इसका खुलासा शनिवार को क्रय केंद्र पर मौजूद प्रभारियों व किसानों ने किया।
विज्ञापन

सरकार ने इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये निर्धारित किया है। किसानों से धान की खरीद के लिए जिले में कुल 35 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं जिले के कई क्रय केंद्रों पर किसानों से अभी भी धान की खरीद नहीं की जा रही है। इसके पीछे क्रय केंद्र प्रभारी अपना अपना तर्क दे रहे हैं। वहीं केंद्र पर खरीद नहीं होने के कारण किसान अपनी उपज बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर देखे जा रहे हैं। वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्होंने नोडल अधिकारी के साथ क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। तब कोई कमी देखने को नहीं मिली। सभी संबंधित अधिकारियों की ओर से आज भी सब कुछ ओके होने की रिपोर्ट दी गई थी। इसके बावजूद यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मल्हीपुर खुर्द में बंद मिली साधन सहकारी समिति
जमुनहा के मल्हीपुर खुर्द स्थित साधन सहकारी समिति शनिवार को बंद मिला। यहां अब तक धान की खरीद नहीं शुरू हुई है। क्रय केंद्र के सचिव राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि धान खरीद के लिए 75 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जल्द ही खरीद प्रारंभ होगी। वहीं केंद्र पर मौजूद भेला गांव निवासी किसान जाकिर खान ने बताया कि उनके पास करीब 250 क्विंटल धान है। वहीं लक्ष्मणपुर गंगापुर निवासी प्रहलाद गुप्ता ने बताया कि उनको 100 क्विंटल धान बेचना है। खरीद नहीं होने के कारण क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। यहां जंनरेटर, पंखा, नमी मापने की मशीन पीसीएफ ने जमा करा ली है। जिसे वापस न किए जाने के कारण धान की नमी माप नहीं हो पाने से खरीदारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक छह किसानों से ही हो सकी खरीद
जमुनहा के महदेवा नासिरगंज स्थित धान क्रय केन्द्र पर अब तक छह किसानों से 277.60 क्विंटल धान की खरीद की गई है। केन्द्र प्रभारी जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि यहां कितने लोगों का पंजीकरण हुआ है कितना लक्ष्य है और कितनी खरीद होगी, इसका सही आंकड़ा जिले स्तर पर ही मिल सकेगा। इस क्रय केंद्र के प्रभारी ही नोडल अधिकारी भी हैं।
गुजरवारा केंद्र पर खरीदा 340 क्विंटल धान
गिलौला के गुजरवारा धान क्रय केन्द्र पर तौल की जा रही थी। यहां मौजूद क्रय केंद्र प्रभारी पंकज पाठक ने बताया कि अभी तक सात किसानों का 340 क्विंटल धन खरीदा गया है। अभी 48 किसानों का पंजीकरण फार्म जमा है। जिनका धान खरीदा जाएगा। यहां पर केंद्र प्रभारी ने बताया कि बोरी का वजन तौल के दौरान बढ़ाकर दर्ज किया जा रहा है।
क्रय केंद्र पर बना गोदाम फुल
गिलौला के धान क्रय केन्द्र धुसवां पर धान की खरीद नहीं की जा रही थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि प्रभारी अजय कुमार गुप्ता किसी काम से जिला मुख्यालय भिनगा गए हैं। क्रय केंद्र पर बना गोदाम फुल होने की वजह से धान की खरीद नहीं हो रही है। धान की उठाना होते ही खरीद प्रारंभ हो जाएगी।

गौसपुर में पांच किसानों से खरीदा धान
जमुनहा के धान क्रय केन्द्र गौसपुर पर मौजूद प्रभारी साबित राम यादव ने बताया कि अभी तक 5 किसानों का 150 क्विंटल धान खरीदा गया है। यहां हो रही खरीद में 40 किलोग्राम की जगह पर 41 किलोग्राम तौल की जा रही थी। जानकारी करने पर क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि एक किलो बोरी के वजन को बढ़ाकर वजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed